मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते, सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे| कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया| मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया…

हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते, सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते, सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू | फ़ोटो: TVL News

शिमला:  सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे| कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया|  मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया हैं| सुखविंदर सिंह सुक्खू कल 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''हाईकमान ने आज सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश का) के रूप में चयन किया है और उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चयन किया है| मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा|



पार्टी द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में घोषित करने के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''अभी हम राजभवन जा रहे हैं|



कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा,''सर्वसम्मति से सारे विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना है। कल उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चुना गया है। ये आलाकमान का निर्णय है|


राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है: सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,''मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है|



हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते हैं, हम सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं: सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,'राजनीति की जो सीढियां मैंने चढ़ी हैं उसमें गांधी परिवार का बहुत योगदान रहा है। जो वादे हमने जनता से किए उसे लागू करने की जवाबदेही मेरी है। हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते हैं, हम सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं|



आलाकमान का फैसला मान्य: प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा,''फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। हमें आलाकमान का फैसला मान्य है|



सूचारू रूप से सरकार चलाएंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''कल सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेंगे और सूचारू रूप से सरकार चलाएंगे। कल शपथ समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे। सभी विधायकों को भी निमंत्रित किया गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।