सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है| सहारनपुर में नाबालिग छात्रा के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया। सहारनपुर के सदर बाज़ार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 4 लोगों ने ब्लैकमेल कर नाबालिग छात्रा का गैंगरेप किया।
सहारनपुर SP सिटी ने बताया, "मामला दर्ज किया गया है, मेडिकल कराया जा रहा है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।"
सिटी SP विनीत भटनागर ने बताया, "थाना सदर बाजार में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किया गया था। बालिका का बयान दर्ज कर, मेडिकल करवाया गया है। बालिका की कक्षा में पढ़ने वाले एक मुजरिम को हिरास्त में लिया गया है। शेष मुजरिमों को जल्द ही पुलिस हिरास्त में लेगी|