संतकबीर नगर: संतकबीर नगर जनपद के पूर्व सांसद भालचन्द यादव का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते उनके चाहने वाले लोग स्तब्ध रह गए, पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। राज ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर राजेश्वर सिंह उर्फ राजेश सिंह ने अश्रुपूर्ण शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनके जाने से पुरे जनपद को एक अपूर्ण क्षति हुई है। इस दुःख की घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भालचंद्र यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया|भालचंद्र यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा-ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि!
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा-भालचंद्र यादव जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुःख हुआ। हमारे साथ कुछ ही दिन रहे मगर यह स्पष्ट था कि वह एक जमीनी और मजबूत नेता थे। ईश्वर इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों को मजबूती दे।