संतकबीरनगर: संतकबीरनगर की थाना बेलहरकला पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
थाना बेलहरकला पुलिस ने मामले मे वांछित आरोपी सुरेन्द्र पुत्र चिग्गा उर्फ चन्द्र प्रकाश निवासी भानपुरमाफी को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विदित हो कि सुरेन्द्र पुत्र चिग्गा उर्फ चन्द्र प्रकाश द्वारा वादिनी महिला की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था| उलहना देने पर वादिनी को जानमाल की धमकी दी गयी थी जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज (29.11.2022 को) आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया|