संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ को काटने के विवाद में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई| पेड़ को काटने के विवाद में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई।
गुन्नौर गांव में गुरुवार (5 नवंबर) को पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई| दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज स्थानीय पीएचसी पर कराया। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
संभल के SP यमुना प्रसाद ने कहा,''गुन्नौर के गांव रसूलपुर में दो रिश्तेदारों में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ को काटने के विवाद में मारपीट और फायरिंग हुई जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों पक्षों से गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जा रही हैं|