रांची: रांची में घर की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसंडे में रविवार की शाम विजय झा के घर के लोग घर की छत पर लोहे की पाइप के सहारे तिरंगा लगा रहे थे। मृतकों में दो लड़कियां शामिल है| मरने वालों की पहचान आरती झा, पूजा झा और विनीत झा के रूप में हुई है|
घटना, रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसंडे गांव की है, जहां रविवार की शाम गांव के विजय झा के घर के लोग घर की छत पर लोहे की पाइप के सहारे तिरंगा लगा रहे थे, तभी इसी दौरान लोहे की पाइप रॉड मकान के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया| करंट लगने से मौके पर ही तीन लोगों आरती झा, विनीत झा और पूजा झा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर कांके थाना की पुलिस पहुंची हुई है। कांके थाना पुलिस ने आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी|
इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है| मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि रांची के कांके में घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक-संतप्त परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।