Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की जरूरत...: ओमीक्रोन वेरिएंट पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

  • by: news desk
  • 27 November, 2021
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की जरूरत...: ओमीक्रोन वेरिएंट पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

रांची: ओमीक्रोन वेरिएंट पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ,''मैं प्रधानमंत्री से निवेदन करूंगा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की जरूरत होगी क्योंकि अगर हम समय रहते उपाय नहीं करेंगे तो इसके फैलने का खतरा रहेगा। साथ ही इसके लिए एहतियाती कदम उठाने चाहिए|




दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नए वेरिएंट को B.1.1.529 कहा है और इसे ओमिक्रोन नाम दिया गया है| WHO ने इसे खतराक मानते हुए लोगों को आगाह किया है| इस हफ्ते पहली बार नए वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई| उसके बाद यह स्‍ट्रेन बोत्सवाना सहित आसपास के कई और देशों में फैल गया है| 




WHO ने भी माना है कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है| चिंता जताते हुए कहा है कि नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है| ये काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने का पता चला है| इतना ही नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी|  वैज्ञानिक विश्लेषण कर रहे हैं और इस बात का पता लगा है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है| 




जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं और यह बेहद संक्रामक है| Omicron एक ग्रीक शब्द है... कोविड-19 महामारी आने के बाद से ही अब तक इसके कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं| वैज्ञानिक भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट पर नजर बनाए हुए हैं| इसी क्रम में दक्षिण अफीका में जीनोमिक्स की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी ने हाल में एक नए वेरिएंट का पता लगाया और इसे बी.1.1.529 नाम दिया गया| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसका नाम ओमिक्रोन रखा है|









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन