Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

ईडी की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे नये मुख्यमंत्री

  • by: news desk
  • 31 January, 2024
ईडी की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे  नये मुख्यमंत्री

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने आज बुधवार की रात झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया | चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे| चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं| वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं|



झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा,  "विधायक दल के रूप में चंपई सोरेन को हमने चुन लिया है, राज्यपाल से निवेदन है कि उन्हें शपथ दिलाएं।"


JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, " अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं...चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे...हमारे पास पर्याप्त संख्या है...


 झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, " मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है...सभी विधायक हमारे साथ हैं...''




ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सोरेन से आज पूछताछ की| ED की टीम ने कथित जमीन घोटाला मामले में करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है |इसके बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन