मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बीजेपी नेत्री ने पार की 'जुल्म' की सारी हदें: आदिवासी युवती को 8 साल तक घर में बंधक बनाकर रखा, जीभ से फर्श साफ करवाया...पेशाब पिलाई, रॉड से तोड़े दांत..गर्म तवे से दागा

रांची: झारखंड के रांची में भाजपा की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। भाजपा नेता सीमा पात्रा ने आदिवासी लड़की सुनीता खाखा को 8 साल…

बीजेपी नेत्री ने पार की 'जुल्म' की सारी हदें: आदिवासी युवती को 8 साल तक घर में बंधक बनाकर रखा, जीभ से फर्श साफ करवाया...पेशाब पिलाई, रॉड से तोड़े दांत..गर्म तवे से दागा
बीजेपी नेत्री ने पार की 'जुल्म' की सारी हदें: आदिवासी युवती को 8 साल तक घर में बंधक बनाकर रखा, जीभ से फर्श साफ करवाया...पेशाब पिलाई, रॉड से तोड़े दांत..गर्म तवे से दागा | फ़ोटो: TVL News

रांची:  झारखंड के रांची में भाजपा की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। भाजपा नेता सीमा पात्रा ने आदिवासी लड़की सुनीता खाखा को 8 साल तक अपने घर में कैद कर सूरज भी नहीं देखने दिया। यहाँ तक कि भाजपा नेता सीमा पात्रा ने सुनीता से जीभ से फर्श साफ करवाया। पेशाब चटाया। रॉड से दांत तोड़ डाले। गर्म तवे से चेहरा जला डाला। सुनीता पर हो रहे जुल्म की जानकारी किसी तरह पुलिस को मिली। 



इसके बाद बीजेपी नेता सीमा पात्रा के घर से एक आदिवासी लड़की को छुड़ाया गया है। बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर आरोप हैं कि लड़की को उसने 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा था। कई -कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। सीमा पात्रा के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना एससी एसटी की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही आईपीसी की अलग-अलग धारा के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।



फिलहाल आदिवासी लड़की को पुलिस ने 22 अगस्त को भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया। इसके बाद उसे  रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे यहां लाया गया था, तब वह बहुत कमजोर थी। धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। 



लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कई सालों से सूरज की रोशनी तक नहीं देखी। उसे एक कमरे में कैद कर के रखा जाता था। जीभ से फर्श को साफ करवाया जाता था। यहां तक कि पेशाब भी चटाई जाती थी। उसके मालिक इस कदर बेरहम थे कि रॉड से मार कर उसके दांतों को तोड़ दिया था। कभी-कभी उसे गर्म तवे से जलाते थे। 



सुनीता को खाना न दिए जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी, यहां तक कि उससे खड़ा तक नहीं हुआ जाता था। इसके बावजूद सीमा पात्रा उससे घर के काम करवाती थी। काम न करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि नौकरानी सुनीता के ठीक होने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 



झारखंड पुलिस ने बताया,''एक पूर्व IAS अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला को उसके नियोक्ता द्वारा कथित तौर पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में रांची में पुलिस टीम ने 22 अगस्त को महिला को बचाया। मामले में जांच जारी है। महिला का इलाज चल रहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।