रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के सिमडेगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां के व्यापारियों को जमीन दी जाती है, लेकिन किसानों को वह नहीं मिलता है, जो वे चाहते हैं। जहां भी कांग्रेस सत्ता में आई है, हमने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था और हमने इसे पूरा किया। मैं झारखंड के लोगों के लिए भी यही वादा करता हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि, झारखंड, छत्तीसगढ़ में धन-संपदा की कोई कमी नहीं है, मगर इसका फायदा आम लोगों-आदिवासियों को नहीं मिल रहा। झारखंड में भाजपा सरकार जो कर रही है, वही छत्तीसगढ़ में भी कर रही थी। मगर, एक साल पहले वहां कांग्रेस सत्ता में आई और वहां का चेहरा ही बदल गया|
उन्होंने कहा कि आखिर नोटबंदी और जीएसटी से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ? इसका फायदा मोदी जी के मित्रों को हुआ। मोदी जी के 10-15 उद्योगपति मित्र हैं, जो उनकी मार्केटिंग का खर्च उठाते