Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

रामपुर: कैंटर और इको गाड़ी की भीषण टक्कर, 1 महिला सहित 5 की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

  • by: news desk
  • 24 July, 2021
रामपुर: कैंटर और इको गाड़ी की भीषण टक्कर, 1 महिला सहित 5 की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

रामपुर:  उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। रामपुर में अजीतपुर बाईपास के पास एक कैंटर और इको गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।



सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया, ''4 पुरुष और 1 महिला सहित 5 लोगों की मौत हुई है। एक भर्ती महिला की हालत गंभीर है। जांच चल रही है कि ये लोग कहां के रहने वाले हैं।''



घटना सिविल लाइंस थाना इलाके के अजीतपुर बाईपास पर हुई। शनिवार सुबह एक इको कार में छह लोग सवार होकर बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान अजीतपुर बाईपास पर मुरादाबाद की ओर से आ रहे एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी।


हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।



हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। अभी तक किसी भी मृतक की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीएम चालक फरार है।











आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन