Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Rajasthan Cabinet Reshuffle: अशोक गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगी PCC की बैठक

  • by: news desk
  • 20 November, 2021
Rajasthan Cabinet Reshuffle: अशोक गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगी PCC की बैठक

जयपुर: राजस्थान मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर राजस्थान मंत्रिपरिषद की आज बैठक हुई| बैठक में राजस्थान के कैबिनेट में फेरबदल से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम अशोक गहलोत को अपने-अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं|   मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से इस्तीफे ले लिए हैं|  कल PCC (राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति) की बैठक होगी।




कल राजस्थान सरकार का नया मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा| कल इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) की बैठक होगी| आज राजस्थान के मंत्रिपरिषद की बैठक जयपुर में सीएम अशोक गहलोत के आवास पर हुई| इसी बैठक के दौरान मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए|


राजस्थान कैबिनेट फेरबदल पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि,''मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई  और सभी मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके हैं। कल 2 बजे सभी मंत्री कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री और अजय माकन तय करेंगे कि किसको कहां जाना है: 



इससे पहले 3 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था| राजस्व मंत्री हरीश चौधरी , शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था| मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से कहा कि ,''मैंने सोनिया गांधी को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। हम संगठन के माध्यम से राजस्थान सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएंगे और मोदी सरकार की विफलताओं के बारे में बताएंगे|



राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि,''जिन्होंने संगठन में काम करने की इच्छा जताई उन्होंने आगे बढ़कर इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा और कोई मंत्री नहीं है। अगर लाइन में कोई होता तो सामने आ जाता, क्यों चिंता कर रहे हो उनकी?




बाड़मेर से विधायक हरीश चौधरी को पंजाब का पार्टी प्रभारी बनाया गया है| अजमेर के केकड़ी से विधायक रघु शर्मा को गुजरात का पार्टी प्रभारी बनाया गया है| गहलोत के खिलाफ पायलट के विद्रोह के बाद पिछले साल राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के पार्टी प्रमुख के रूप में सचिन पायलट की जगह ली थी| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के 'एक पद एक व्यक्ति' के अनुशासन का हवाला देते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है|





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन