रायपुर: देश में इन दिनों 'लव जिहाद' का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। भाजपा इस पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा शासित कुछ राज्यों में इस पर काम शुरू भी हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,' भाजपा से मैं पूछना चाहूंगा,कि ''BJP नेताओं ने भी अन्य धर्मों में शादी की है, वो 'लव जिहाद' के दायरे में आता है या नहीं?
'लव जिहाद' पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं भाजपा के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जो भाजपा के नेताओं के परिवार के लोगों ने अन्य धर्म के लोगों से विवाह किया है वो लव-जिहाद के दायरे में आता है या नहीं|
बता दें कि भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है। हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है।
शनिवार को गिरिराज सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि 'लव जिहाद' आज सामाजिक समरसता के लिए एक तरह से कैंसर हो गया है। अब कई राज्य इसके लिए कानून बनाने की मुहिम में लग गए हैं। बिहार को भी इसको सांप्रदायिकता का नाम न देकर सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है।