मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर मिली 2 नावें: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की बोट से तीन एके-47 राइफल व दस्तावेज जब्त, बढ़ाई गई तटों की सुरक्षा; जांच में जुटी ATS

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट से कल ,गुरुवार (18 अगस्त, 2022) को तीन एके-47 राइफलों वाली एक नाव को जब्त किया गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच जारी है। हरिहरेश्वर तट स…

महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर मिली 2 नावें: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की बोट से तीन एके-47 राइफल व दस्तावेज जब्त, बढ़ाई गई तटों की सुरक्षा; जांच में जुटी ATS
महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर मिली 2 नावें: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की बोट से तीन एके-47 राइफल व दस्तावेज जब्त, बढ़ाई गई तटों की सुरक्षा; जांच में जुटी ATS | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट से कल ,गुरुवार (18 अगस्त, 2022) को तीन एके-47 राइफलों वाली एक नाव को जब्त किया गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच जारी है।  हरिहरेश्वर तट से करीब 32 किलोमीटर दूर भारदखोल में एक लाइफ बोट भी मिली, जिसके बाद आतंकी साजिश की आशंका जताई गई। ज़िले में कल,  तीन AK-47 राइफल के साथ एक संदिग्ध नाव जब्त की गई थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।



वहीं उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अनुसार अभी तक कोई टेरर एंगल नहीं दिख रहा है| नाव की पूरी जानकारी और घटनाक्रम मिल गया है लेकिन जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक सब एंगल से जांच जारी रहेगी| 


स्थानीय पुलिस  ने बताया कि,'हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारद्खोल में एक लाइफबोट मिली है। दोनों पर कोई मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रही है|


हरिहरेश्वर बीच के पास एक संदिग्ध नाव मिलने के बाद रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस की जांच चल रही है। बोट से तीन AK-47 और बुलेट्स बरामद किए गए। उसके साथ उसका एम्युनेशन और बोर्ड के कुछ कागजात पाए गए हैं। बोट का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन एक ऑस्ट्रेलियाई महिला हाना लॉन्डर्सगन हैं। उनके पति जेम्स होबर्ट बोट के कप्तान हैं।


महाराष्ट्र के ATSप्रमुख विनीत अग्रवाल ने बताया कि,''मामले की जांच जारी है। बोट को निकालने की कोशिश की जा रही है। सामान अभी बोट के अंदर ही है और जो कागज़ थे वो हमने ले लिए हैं|



महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री ने बताया कि,नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फटा, नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं|



डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- नाव से 3 एके-47 राइफले मिली। आधी टूटी हालत में नाव उच्च ज्वार के कारण कोकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित किया गया है। ATS भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे|



श्रीवर्धन (रायगढ़) की विधायक अदिति तटकरे ने कहा- प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार-दस्तावेज वाली कुछ नावें मिली है। जांच चल रही है, मैंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ATS या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम तत्काल नियुक्त करें|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।