रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना ऊंचाहार पुलिस द्वारा 2 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया| 23 अप्रैल 2021 को थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त अनूप सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह निवासी ग्राम कोटिया चित्रा थाना ऊँचाहार रायबरेली को 02 किलो ग्राम अवैध गाँजा के साथ थाना क्षेत्र के सवैया धनी रेलवे क्रासिंग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अनूप सिंह के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-196/2021 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियक्तअनूप सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह निवासी ग्राम कोटिया चित्रा थाना ऊँचाहार रायबरेली। बरामदगी02 किलो ग्राम अवैध गाँजा