रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के कुछ उड़ी सागरपुर गांव में आज शनिवार (23 जुलाई, 2022) की सुबह एक युवक का शव पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी ने युवक को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी, इस कारण वह तनाव में था।
रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कुछ उड़ी सागरपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव (35) ने रात में गांव के बाहर बने सचिवालय परिसर में एक पेड़ से लटक कर जान दे दी।
आज सुबह ग्रामीणों ने जितेंद्र यादव की लाश पेड़ से लटकी देखी| ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जितेंद्र यादव घर में 4 बहनों के साथ रहता था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 4 बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी जितेंद्र पर ही थी।"गांव वालों के मुताबिक,' जितेंद्र यादव की शादी हो चुकी थी, लेकिन 3 साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। पत्नी ने 3-4 महीने पहले दूसरी शादी कर ली। तब से काफी परेशान रहता था।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक,' युवक ने आत्महत्या की है लेकिन आत्महत्या की वजह क्या रही यह साफ नहीं हो पाया है| परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी