रायबरेली: रायबरेली जिले के लालगंज कस्बे के गांधी चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया।इस दौरान कांग्रेस के जिला सचिव विजय शंकर अग्निहोत्री ने कहा कि कस्बे के चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा लग जाने को लेकर केवल महात्मा गांधी जी का अपमान हुआ है बल्कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का भी अपमान किया गया हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महात्मा गांधी जी के लालगंज आगमन पर चौराहे का नाम गांधी चौक रखा गया था। जहां पर गांधी जी की प्रतिमा युक्त गांधी चबूतरा स्थापित है। सजीशन कुछ लोगों ने गांधी जी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित कर उनका भी सम्मान कम करने का प्रयास किया है। कहा कि वह लोग इसका घोर विरोध करते हैं। शासन प्रशासन से पत्राचार कर अवैधानिक तरीके से मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर शिकायत कांग्रेसी नेताओं ने की है।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी