मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पंजाब में एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा: 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा , SAD संयुक्त 15 और अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़: Punjab elections 2022 : पंजाब में बीजेपी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया| पं…

पंजाब में एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा: 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा , SAD संयुक्त 15 और अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पंजाब में एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा: 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा , SAD संयुक्त 15 और अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: Punjab elections 2022 : पंजाब में बीजेपी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया| पंजाब में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर 65 सीटों पर लड़ेगी| अमरिंदर की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी और 15 सीटों पर ढींढसा की पार्टी मैदान में उतरेगी| सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने इसकी घोषणा की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा भी मौजूद रहे।



सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,;पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं|



नड्डा ने कहा,;; हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मज़बूत रहना और वहां एक मज़बूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है|




कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले यानी 22 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान किया है| इस लिस्ट में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का नाम भी शामिल है| कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपनी परंपरागत पटियाला शहरी विधानसभा सीट से ही चुनाव मैदान में उतरे हैं।



पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन ने टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने जटसिख समाज को 9, SC को 4, OBC को 3, हिंदू (पंडित) को 3, हिंदू (अग्रवाल) को 2 और मुस्लिम समुदाय को एक टिकट दिया है। कैप्टन के 22 उम्मीदवारों में 21 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवार शामिल है। पंजाब में 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।