मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव; शामिल होने के बाद कही ये बात

चंडीगढ़: फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मालविका सूद पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में श…

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव; शामिल होने के बाद कही ये बात
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव; शामिल होने के बाद कही ये बात | फ़ोटो: TVL News

 चंडीगढ़:  फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मालविका सूद पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। इस दौरान सोनू सूद भी मौजूद रहे| पंजाब में अगले महीने 14 फरवरी को चुनाव हैं| एक ही फेज़ में राज्य में वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे आएंगे| मालविका सूद पंजाब के मोगा से चुनाव लड़ सकती हैं|



कांग्रेस में शामिल होने के बाद मालविका सूद ने सीएम चन्नी की तारीफ की| उन्होंने कहा, "बीते दिनों चन्नी साहब के फैसलों से पूरे पंजाब में उनकी वाहवाही हो रही है| इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है| हम सबको कांग्रेस को सबसे ऊपर ले जाना है|



पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "सोनू सूद अपनी अच्छाई और इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और आज उस परिवार का एक सदस्य कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है|



 सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा,'हम सब मालविका का स्वागत करते हैं और मुझे खुशी है कि एक  समाजसेवी परिवार की एक सदस्य का हमारी पार्टी में होना बहुत बड़ा शुभ शगुन है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में मोगा की बड़ी सेवा करेंगी|



गौरतलब है कि पिछले महीने सोनू सूद ने चंडीगढ़ के पास एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने बहन मालविका के चुनाव लड़ने का एलान किया था| हालांकि उस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात की थी| जिसके बाद पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई थी और उनके कांग्रेस में जाने की अटलें लगाई जाने लगी थीं| 



38 साल की मालविका सोनू सूद की सबसे छोटी बहन हैं| सोनू सूद की सबसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी हुई हैं और अमेरिकी में रहती हैं| कंप्यूटर इंजिनीयरिंग की पढ़ाई करने वाली मालविका मोगा में अंग्रेजी का कोचिंग सेंटर चलाती हैं और जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में अंग्रेजी पढ़ाती हैं।  इसके साथ ही उन्होंने मोगा में उन्हें शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है|



मालविका के पिता शक्ति सागर सूद का 2016 और मां सरोजबाला सूद का 2007 में निधन हो गया था| अपने माता-पिता की याद में भाई-बहन ने सूद चैरिटी फाउंडेशन की स्थापना की थी| सोनू के पिता की मोगा में बॉम्बे क्लोथ हाउस के नाम से कपड़ों की दुकान थी| वहीं, मां सरोजबाला सूद मोगा के डीएम कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाती थीं|




स्टेट आइकॉन के तौर पर सोनू सूद की नियुक्ति हो चुकी है रद्द

7 जनवरी 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।