उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अरबाज
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अरबाज का पुलिस एनकाउंटर मारा गया| प्रयागराज के धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क में सोमवार दोपहर को हुई मुठभेड़ में अरबाज मारा गया| प्रयागराज पुलिस के मुताबिक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अरबाज | फ़ोटो: TVL News
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अरबाज का पुलिस एनकाउंटर मारा गया| प्रयागराज के धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क में सोमवार दोपहर को हुई मुठभेड़ में अरबाज मारा गया| प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड के बाद अरबाज नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। जब उसे पकड़ने पुलिस टीम पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अरबाज के सीने और पैर में गोली लगी है। घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या का इलाज चल रहा है।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया,''प्रयागराज के धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क में जब पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी को गोली लगी और बाद में वह घायल हो गया| इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। आगे की जांच जारी है|
ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,''24 फरवरी की शाम उमेश पाल जो राजू पाल विधायक हत्याकांड के गवाह थे उनकी कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में कार्रवाई के क्रम में आज प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मामले में शामिल अरबाज घायल हुआ| उसके पास एक पिस्टल मिली। उपचार के दौरान अरबाज की मृत्यु हो गई| अरबाज पर आरोप है कि घटना के दिन प्रयोग होने वाली गाड़ी का ये चालक था तथा उसने फायरिंग भी की थी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।