Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा -पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह हुई घटना, “मैं समता की लड़ाई के साथ हूं”

  • by: news desk
  • 26 November, 2021
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी,  कहा -पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह हुई घटना, “मैं समता की लड़ाई के साथ हूं”

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रयागराज पहुंचीं। आज यानी शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने प्रयागराज जिले के फाफामऊ के गोहरी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी के साथ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू, पीएल पुनिया, वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि,''फाफामऊ इलाके के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी| कल यानी गुरुवार को प्रयागराज के DIG ने बताया था, “फाफामऊ के घर से चार लोगों की लाशें मिली हैं| तीन शव आगे के कमरे में थे और एक लड़की का शव अंदर कमरे में था| सभी के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं| आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है|




गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने परिवार के सदस्यों के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है। जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाते थे उनको भगा दिया जाता था। उनका मजाक उड़ाया जाता था। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती थी। परिजनों को परेशान किया जाता था। दबंगों के द्वारा मारा पीटा जाता था।



प्रयागराज में एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी उस परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। इन्हें पुलिस से सहयोग नहीं मिला है| ऐसी परिस्थिति को देखकर शासन और प्रशासन के लोग कैसे चुप रह सकते हैं? आज संविधान दिवस है और संविधान में लिखा है कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए,अगर होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?



प्रियंका गांधी ने कहा,"यह बहुत दर्दनाक घटना है। आज संविधान दिवस है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। यदि हो रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है।  प्रियंका गांधी ने कहा,"अगर दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है? जहां जहां मैं जा रही हूं, मैं देख रही हूं कि दलितों, महिलाओं, किसानों के लिए न्याय नहीं है। न्याय सिर्फ उनके लिए है जो सत्ता में हैं। संविधान को नष्ट किया जा रहा है।"



2017, 2019, 2020 और सितंबर 2021 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है। संविधान को नष्ट किया जा रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है।


प्रियंका गांधी ने कहा,"'मैं समता की लड़ाई के साथ हूं। 

मैं देश के संविधान के साथ हूं। 

मैं दलितों-वंचितों पर जुल्म के खिलाफ, न्याय की आवाज के साथ हूं।”



बदमाशों ने पति-पत्नी और बेटे-बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

प्रयागराज गंगापार के फाफामऊ इलाके के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक घर में चार लोगों की खून से लथपथ डेड बॉडी मिली है। परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति (50 साल), पत्नी (45 साल), 17 साल की बेटी और 13 साल का बेटा शामिल है। फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज बाजार निवासी फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, 17 बेटी सपना और 12 साल के बेटे शिव की धारधार हथियार से काटकर कर हत्या कर दी गई थी| तीन शव आगे के कमरे में थे और एक लड़की का शव अंदर कमरे में था| 



गुरुवार सुबह पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का मेन गेट भी टूटा हुआ था। मां-बेटी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त और फटे थे। ऐसे में गांव वालों को शक है कि दोनों के साथ हत्यारों ने पहले रेप किया, फिर सभी की हत्या कर दी।



हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह साफ नहीं है कि हत्या किसने की है, लेकिन पुलिस के मुताबिक इन चार लोगों की हत्या के पीछे गांव के ही लोगों से विवाद था। यह माना जा रहा है उन्हीं का हाथ हो सकता है। एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया था कि “हमने रिपोर्ट देखी है कि 2019 और 2021 में इन्होंने SC/ST एक्ट में कुछ लोगों के ख़िलाफ़ भूमि विवाद पर एक मामला दर्ज़ कराया है। उस मामले की भी जांच करेंगे।”






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन