Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

सपा की ‘जनादेश यात्रा‘: इन्द्रजीत सरोज ने कहा- भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल

  • by: news desk
  • 01 September, 2021
सपा की ‘जनादेश यात्रा‘: इन्द्रजीत सरोज ने कहा- भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल

पीलीभीत:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज की ‘जनादेश यात्रा‘ आज पीलीभीत से प्रारम्भ हो गई। कल यात्रा शाहजहांपुर पहुंचेगी।



सरोज का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल है। दलितों-पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ है। 2022 में सूबे की खुशहाली और तरक्की के लिये जनता श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये तैयार है। जनादेश यात्रा इन्हीं उद्देश्यों के साथ जनसंवाद करेगी।  




जनादेश यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाएगी। इसका कार्यक्रम इस प्रकार है- 4 सितम्बर बहराइच-श्रावस्ती, 5 सितम्बर बलरामपुर-गोण्डा, 8 सितम्बर सोनभद्र, 9 सितम्बर मिर्जापुर, 10 सितम्बर भदोही, 11 सितम्बर प्रयागराज, 12 सितम्बर फतेहपुर, 13 सितम्बर प्रतापगढ़, 15 सितम्बर जौनपुर, 16 सितम्बर वाराणसी, 17 सितम्बर गाजीपुर, 18 सितम्बर चंदौली, 21 सितम्बर लखीमपुर खीरी, 22 सितम्बर सीतापुर, 23 सितम्बर हरदोई, 24 सितम्बर उन्नाव, 26 सितम्बर रायबरेली, 27 सितम्बर अमेठी और 28 सितम्बर को सुल्तानपुर में समापन होगा। 

                         

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन