पटना: Maharashtra Political crisis: महाराष्ट्र राजनीतिक स्थिति पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,जहां भी गैर BJP सरकार हैं वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता। जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार हैं उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है। BJP हर कीमत देने को तैयार है , जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं|
तेजस्वी यादव ने कहा कि,;;महाराष्ट्र में जो चल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि यह पूर्व नियोजित था। भाजपा दबाव की राजनीति करती है। बिहार में भी हमारे ऊपर मुकदमा लगाया गया यह सबने देखा। बिहार में भी भाजपा को जनता ने नकार दिया था लेकिन उसके बाद इस तरह के काम करके सत्ता में आई|
गौरतलब है कि ,,महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच शिवसेना के बागी गुट के 46 से अधिक विधायक इस समय बीजेपी शासित राज्य असम के गुवाहाटी शहर के पांच सितारा रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हैं| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (22 June, 2022) सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा भी किया था,'' जहां महाराष्ट्र विधायक ठहरे हैं।