पटना: बिहार में क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर जारी वारंट पर RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा,''सुशील मोदी झुठा आदमी है। ऐसा कोई मामला नहीं है| दरअसल,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और BJP सांसद सुशील मोदी ने कहा,,''राज्य के क़ानून मंत्री (कार्तिकेय सिंह) पर 2014 में अपहरण का मामला दर्ज़ है जिसको उन्होंने अपने हलफनामे में भी स्वीकार किया है उसी मामले में इनको 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था लेकिन वे शपथ लेने चले गए। यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी में था|
BJP सांसद सुशील मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा,''सुशील मोदी झुठा आदमी है। ऐसा कोई मामला नहीं है|
कार्तिकेय सिंह के वकील मधुसूदन शर्मा ने कहा,''जिस मुकदमे के बारे में कहा जा रहा है कि अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह फरार चल रहे हैं, वो बिल्कुल बेबुनियाद है। उस मुकदमें के FIR में वे अभियुक्त नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है, पुलिस ने उन्हे निर्दोष बताया है|
ऐसी कोई बात नहीं: कार्तिकेय सिंह
भाजपा द्वारा कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त करने की मांग पर बिहार के कानून मंत्री और राजद नेता कार्तिकेय सिंह ने कहा,''हलफनामा सभी मंत्री, विधायक सब देते हैं, इसमें ऐसी कोई बात नहीं है|
....उसी दिन कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनवा कर नीतीश ने लालू राज की वापसी पक्की कर दी