मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“2024 में 'विदा' होंगे जुमलेबाज, ...इंतजार कीजिए”: मणिपुर में पार्टी के पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर जदयू का रिएक्शन

पटना: मणिपुर में JDU के 6 विधायकों में से 5 विधायकों के BJP में शामिल होने पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, ‘ आप (भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज…

“2024 में 'विदा' होंगे जुमलेबाज, ...इंतजार कीजिए”: मणिपुर में पार्टी के पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर जदयू का रिएक्शन
“2024 में 'विदा' होंगे जुमलेबाज, ...इंतजार कीजिए”: मणिपुर में पार्टी के पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर जदयू का रिएक्शन | फ़ोटो: TVL News

पटना: मणिपुर में JDU के 6 विधायकों में से  5 विधायकों के BJP में शामिल होने पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, ‘ आप (भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आपने क्या किया, ये देश देख रहा है। वो हमारी चिंता छोड़ दे और खुद की चिंता करे। 2024 में जुमलेबाज विदा होंगे|



JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी से कहा, अरुणाचल और मणिपुर दोनों जगह जद (यू.) ने भाजपा को हराकर सीटें जीती थी। इसलिए जद (यू.) से मुक्ति का दिवास्वप्न मत देखिए। 



राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,'अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ था, वह आपके (सुशील कुमार मोदी) गठबंधन धर्म के पालन के कारण हुआ था ? ....और मणिपुर में एक बार फिर भाजपा का नैतिक आचरण सबके सामने है। 



ललन सिंह ने कहा,''आपको (सुशील कुमार मोदी) तो याद होगा 2015 में प्रधानमंत्री जी ने 42 सभायें की, तब जाकर 53 सीट ही जीत पाए थे। 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा.....इंतजार कीजिए। आप (सुशील कुमार मोदी) इसी तरह अपने नेतृत्व को जद (यू.) को खत्म करने का दिवास्वप्न दिखाते रहिए। आपको कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा। 



मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के 6 में से 5 MLA बीजेपी में शामिल 


भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने पलटवार करते हुए कहा,'ललन जी जो आरोप लगा रहे हैं कि पैसा देखर खरीदा गया है, तो आपके विधायक इतने कमजोर हैं क्या? ये सब गलत बात है। हम किसी को पैसा देकर क्यों खरीदेंगे। वो चाहते थे कि जनता दल (यूनाइटेड) NDA में रहे और आपने NDA से नाता तोड़ा इसलिए वे BJP में शामिल हो गए|


यह भी पढ़ें: हम भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं करते: पीएम मोदी को नीतीश कुमार का जवाब


सुशील मोदी ने कहा,'आपका(JDU) राष्ट्रीय पार्टी बनने का जो सपना था वो पूरा नहीं हो सकता क्योंकि आप 3 राज्यों से घटकर अब केवल बिहार में ही रह गए हैं। आपने बिहार में जो गठबंधन तोड़ा, ये उसकी प्रतिक्रिया है|


यह भी पढ़ें: रीसेट करनी थी इकोनॉमी, पर रीसेटिंग हो रही है..विपक्षी दलों की सरकारें: कांग्रेस का बड़ा वार 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।