पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है| बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा, 3 मंत्रियों सुनील कुमार, विजय चौधरी और अशोक चौधरी को भी कोविड हुआ है| कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज सचिवालय के मंत्र???मंडल सभागार में कैबिनेट की बैठक से पहले दोनों डिप्टी CM समेत पांच मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और राज्य मंत्री सुनील कुमार कोविड पॉज़िटिव हुए। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं।
बैठक से पहले सभी मंत्रियों की कोरोना जांच की गई थी। सारे मंत्रियों का कल शाम से लेकर आज सुबह तक सैंपल लिया गया है। इन सभी की RT-PCR जांच हुई है। बताया जा रहा है कि जो मंत्री कोरोना पॉजिटिव होंगे वह मंत्रिमंडल बैठक में नहीं जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी, वह मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे।
बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बुधवार को ट्वीट में कहा, "सर्दी बुखार के प्रारंभिक लक्षणों के बाद परीक्षण कराने पर मेरा रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आया है। विगत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आये सभी लोग अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग पालन के साथ मास्क का प्रयोग और टीकाकरण जरूर करायें।
बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है| फ़िलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूं| कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें| आप सब भी अपना ध्यान रखें|
हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे| मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने यह जानकारी दी थी| रिजवान ने बताया कि मांझी के अलावा, जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट ‘पॉजिटिव' आई है उनमें उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित शामिल हैं|
राजधानी पटना में मंगलवार को कोविड-19 के 565 नए मामले आए और 24 घंटों में आए मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है| बिहार में कल कोरोना संक्रमण के कुल 893 केस आए| जिसके बाद नीतीश कुमार सरकार ने रात्रि कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लगाने का आदेश दिया, देना पड़ा जो बृहस्पतिवार से लागू होंगी| अधिसूचना के अनुसार, 21 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह पांच तक कर्फ्यू होगा|
सरकारी आदेश के मुताबिक, आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद रहेंगे और केवल ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराने की अनुमति होगी|सरकार और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को उपस्थिति रहने की अनुमति होगी| जिम, सिनेमाघर, स्विमिंग पूल और स्टेडियम भी बंद रहेंगे तथा रेस्त्रां केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे|