मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पटियाला में 'खालिस्तान विरोधी' मार्च के बाद बवाल: काली देवी मंदिर के पास “भिड़े” सिख और हिंदू संगठन, फायरिंग, ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं; 30 अप्रैल तक कर्फ्यू

पटियाला: पटियाला में काली देवी मंदिर के पास आज दो गुटों के बीच झड़प हुई। खालिस्तान विरोधी मार्च के बाद शुक्रवार को काली देवी मंदिर के पास सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। हिंदू संगठन मार्च निकालने…

पटियाला में 'खालिस्तान विरोधी' मार्च के बाद बवाल: काली देवी मंदिर के पास “भिड़े” सिख और हिंदू संगठन, फायरिंग, ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं; 30 अप्रैल तक कर्फ्यू
पटियाला में 'खालिस्तान विरोधी' मार्च के बाद बवाल: काली देवी मंदिर के पास “भिड़े” सिख और हिंदू संगठन, फायरिंग, ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं; 30 अप्रैल तक कर्फ्यू | फ़ोटो: TVL News

पटियाला: पटियाला में काली देवी मंदिर के पास आज दो गुटों के बीच झड़प हुई। खालिस्तान विरोधी मार्च के बाद शुक्रवार को काली देवी मंदिर के पास सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। हिंदू संगठन मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस बीच SHO को हाथ में चोट लग गई। इसके बाद हालात संभालने के लिए SSP ने हवाई फायरिंग की। फिलहाल यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है



पुलिस ने सिख संगठनों को प्रदर्शन करने और हिंदू संगठनों को मार्च निकालने से रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं सिख संगठनों ने पटियाला के फव्वारा चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद CM भगवंत मान ने हाईलेवल मीटिंग बुला ली है। जिसमें DGP वीके भावरा समेत लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े सभी सीनियर अफसरों को तलब किया गया है।




खालिस्तान का पुतला जलाने पर हुआ विवाद

पटियाला मे शिवसेना ने खालिस्तान के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसका पता चलते ही खालिस्तान समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वापस भेज दिया। हालांकि सिख संगठनों के सदस्य काली माता मंदिर में तलवारें लेकर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।



भीड़ के हमले में जख्मी हुए SHO

इस दौरान SHO करनवीर ने सिख प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनका हाथ जख्मी हो गया, जिसके बाद SSP नानक सिंह मौके पर पहुंचे। हालात संभालने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग की। इसके बाद माहौल पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। हिंदू संगठन के नेता हरीश सिंगला ने कहा कि पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी की सरकार को इन लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।



आर्य समाज चौक से शुरू हुआ मार्च 

पटियाला में शिवसेना के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला की देखरेख में आर्य समाज चौक से खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च शुरू हुआ| शिव सैनिक खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए निकले| हरीश सिंगला ने कहा कि शिवसेना कभी भी पंजाब में खालिस्तान नहीं बनने देगी और ना ही किसी खालिस्तान का नाम लेने देगी| इसी दौरान कुछ सिख संगठन भी तलवारें लहराते हुए सड़क पर आ गए और दोनों ओर से स्थिति तनावपूर्ण बन गई और पथराव भी हुआ|




30 अप्रैल तक कर्फ्यू

पटियाला में आज 29 अप्रैल शाम 7 बजे से कल 30 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। आज 2 गुटों के बीच झड़प के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।



पुलिस तैनात

डीएसपी मोहित मल्होत्रा ने बताया, "कानून व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। हम दो समूहों में से एक के प्रमुख हरीश सिंगला से बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास मार्च की अनुमति नहीं है।"



दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

न्यू पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया,''बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं, जिसकी ग़लती है उसे गिरफ़्तार किया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि मार्च नहीं निकाला जाएगा। कल इन्होंने मार्च निकालने के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था|  



स्थिति कंट्रोल में, अफवाहों पर ध्यान न दें : IG राकेश अग्रवाल

पटियाला रेंज के IG राकेश अग्रवाल ने कहा कि हालात अब कंट्रोल में हैं। किसी ने अफवाह फैला दी थी, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। SHO का हाथ काटने की बात भी अफवाह है। स्थिति को पूरी तरह शांत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।




CM भगवंत मान ने DGP से बात की

पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि पटियाला की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने इस संबंध में DGP से बात की है। इलाके में शांति की स्थिति बहाल हो गई है। सरकार पूरे मामले को गंभीरता से मॉनिटर कर रही है। किसी को भी शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा। पंजाब में शांति और भाईचारा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।




मान सरकार पर हमलावर हुए विरोधी

पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य में पूरी तरह आराजकता का माहौल है। पटियाला में स्थिति डिस्टर्ब करने वाली है। पंजाब में पिछले एक महीने से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बदतर हो चुकी है। CM को तुरंत DGP को साथ लेकर पटियाला जाना चाहिए।



कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह धाराशाही हो चुकी है। पटियाला में हुई घटना पूरी तरह से इंटेलिजेंस फेल्योर है। यह सही समय है कि भगवंत मान को फैसला लेने के लिए फ्री हैंड देना चाहिए।



पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पटियाला में 2 ग्रुपों के बीच झड़प के बाद तनाव की स्थिति चिंताजनक है। पटियाला के लोग शांतिप्रिय हैं। कैप्टन ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि लॉ एंड ऑर्डर को ठीक रखने के लिए पंजाब पुलिस उचित एक्शन लेगी।




घटना दो समुदाय के बीच में नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई: AAP

AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि,''ये घटना दो समुदाय के बीच में नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई है। एक तरफ शिवसेना-कांग्रेस के लोग थे तो दूसरे ओर शिरोमनी अकाली दल के लोग थे। इन दोनों पार्टियों के असमाजिक तत्वों ने झगड़ा किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है| पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शक्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने हालत सामान्य करते हुए कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया है। इस हिंसा में जो लोग थे उनके खिलाफ पंजाब पुलिस और सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करने जा रही है|



पटियाला में खालिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठन के सदस्य।





बताया जा रहा है,''प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोलियां भी चलाईं| डीसी पटियाला साक्षी साहनी शांति-सद्भाव की अपील भी की| उन्होंने कहा कि अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो उसे बातचीत से सुलझाना जरूरी है| ऐसे में जिला प्रशासन पटियाला और पंजाब के सभी भाई-बहनों से शांति और भाईचारे की अपील करता हूं| वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है| शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं| उन्होंने ये भी अनुरोध किया कि निराधार समाचारों/सोशल मीडिया फॉरवर्ड्स के झांसे में न आएं और अपने-अपने घरों और ठहरने की जगहों पर वापस जाएं|




जुलूस पर पथराव करता हुआ एक सिख प्रदर्शनकारी, इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।