नूंह : हरियाणा के नूंह जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जिले के खेड़ला गांव में एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ घर में बने पानी के टैंक में कूद गई। 3 बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला को बचा लिया गया लेकिन अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह मामला सिटी थाना क्षेत्र के खेड़ला गांव की है| गांव निवासी महिला सकूनत अपने 3 बच्चे शबाना, साद और 4 माह के इकरार को साथ घर में बने पानी के टैंक में कूद गई। आवास सुनकर पड़ोसी जब तक घर में पहुंचे, तब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला को बाहर निकालकर नल्हड़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला के 3 बेटे और एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा शोएब (12 वर्ष) स्कूल में पढ़ने के लिए गया था| उसके 3 बच्चे ( 10 वर्षीय शबाना, 8 वर्षीय साद और 4 माह के इकरार ) घर पर ही थे।
सिटी थाना SHO भरत सिंह ने बताया कि ,''महिला अपने 3 बच्चों के साथ घर में बने पानी के टैंक में कूद गई। 3 बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला को गंभीर हालत में टैंक से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जांच जारी है|