प्रियंका गांधी ने दादरी में किया डोर-टू-डोर कैंपेन, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
नोएडा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा के दादरी पहुंचीं। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने यहां रोड शो भी किया। प्रियंका ने यूपी सरकार पर हमला ब…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
प्रियंका गांधी ने दादरी में किया डोर-टू-डोर कैंपेन, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News
नोएडा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा के दादरी पहुंचीं। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने यहां रोड शो भी किया। प्रियंका ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू-मुसलमान करके सरकार आपको बांट रही है, जबकि असल मुद्दों पर वह चुप है। चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए। जो जनता के मुद्दे हैं वही उठने चाहिए और उसी पर चर्चा होनी चाहिए। मैं कहना चाहती हूं कि जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। बेरोजगारी पिछले 50 वर्ष के सबसे उच्च स्तर पर है, लेकिन सरकार सो रही है। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का शोषण हो रहा है। किसानों को कुचला जा रहा है। उनकी फसल का उचित दाम नहीं दिया जा रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा खुलेआम किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल देता है। किसानों को कुचलने के बाद खुलेआम घूमता है। पुलिस उसे जेल भेजने की जगह संरक्षण देती है लेकिन अभी तक आरोपी का पिता अपने पद पर बना हुआ है। सरकार का कोई भी नुमाइंदा मृतक किसानों के परिजनों को सांत्वना तक नहीं देता है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।