मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी डबल डेकर बस: एक की मौत, 24 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे की वजह से आज मंगलवार को (20 दिसंबर, 2022 को) हादसा हो गया| थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पेरिफेरल और गलगोटिया के बीच…

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी डबल डेकर बस: एक की मौत, 24 लोग घायल
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी डबल डेकर बस: एक की मौत, 24 लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे की वजह से आज मंगलवार को (20 दिसंबर, 2022 को) हादसा हो गया| थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पेरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर यात्री बस जो कि कंटेनर के पीछे थी, अचानक कंटेनर के रूकने के कारण व अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।



डबल डेकर बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिनमें 24 लोग घायल हो गये। थाना प्रभारी दनकौर मय पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है सभी घायलों को निकाल कर पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है|  एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई|  मृतक यात्री की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।



गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक,''थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच सड़क दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं।  सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना है| अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



ग्रेटर नोएडा के DCP अभिषेक वर्मा ने बताया,''बस मध्य प्रदेश के छतरपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।