मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने ओमैक्स सोसायटी में घुसकर की गुंडागर्दी: 6-7 लोगों को पकड़ा गया, सोसायटी में पहुंचे सांसद को लोगों ने घेरा, बोले-अमित शाह से बात करूंगा

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स हाउसिंग सोसायटी की महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने आज ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में जमकर उपद…

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने ओमैक्स सोसायटी में घुसकर की गुंडागर्दी: 6-7 लोगों को पकड़ा गया, सोसायटी में पहुंचे सांसद को लोगों ने घेरा, बोले-अमित शाह से बात करूंगा
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने ओमैक्स सोसायटी में घुसकर की गुंडागर्दी: 6-7 लोगों को पकड़ा गया, सोसायटी में पहुंचे सांसद को लोगों ने घेरा, बोले-अमित शाह से बात करूंगा | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतमबुद्धनगर:  नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स हाउसिंग सोसायटी की महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने आज ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में जमकर उपद्रव मचाया|  इसके बाद सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी| मौके पर पहुंची पुलिस और श्रीकांत त्‍यागी के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली| 



ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी के अंदर घुसे आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को पकड़ा गया| सोसायटी के लोगों का आरोप है कि, 'ये सभी लोग श्रीकांत त्यागी के बाउंसर हैं'| इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सोसाइटी में पुलिस और स्‍थानीय लोगों के बीच बहस होती नजर आ रही| उधर, श्रीकांत त्यागी घटना के दो दिन बाद भी अभी तक पकड़ में नहीं आया है, जबकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार हाथ-पांव मार रही है|



वहीं आज जब, BJP सांसद महेश शर्मा  नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी पहुंचे तो उन्हें लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा | ओमैक्स सोसायटी के अंदर घुसकर गुंडागर्दी करने की घटना पर सांसद महेश शर्मा बोले- 'मैं गृह मंत्री से बात करूंगा'' |  BJP सांसद महेश शर्मा ने कहा,''हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है ये कहते हुए यहां हमारी सरकार है, पता करिए 15 लड़के कैसे सोसाइटी में घुसे?' 



●2 दिन बाद भी Shrikant Tyagi फरार, UP पुलिस खाली हाथ

●सोसाइटी में घुसे अज्ञात लोगों के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लगाएं- 'नोएडा पुलिस हाय हाय के नारे'



खबरों के मुताबिक, श्रीकांत त्‍यागी के 15-20 समर्थक रविवार को पीड़ित महिला की तलाश में ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी पहुंचे| इसके बाद स्‍थानीय लोगों ने सूचना नोएडा पुलिस को दी| इस घटना से सोसाइटी के लोग काफी आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्‍या में मौके पर पहुंच गए| आरोपियों को लेकर काफी देर तक स्‍थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस भी हुई| इसके बाद पुलिस आरोपियों को वहां से ले गई| 




समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP सांसद महेश शर्मा के 'हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है ये कहते हुए यहां हमारी सरकार है'' बयान पर तंज कसा है| अखिलेश ने कहा, 'बात है सच्ची और झूठी शर्मिंदगी… ऐसे भाजपाई अमृत महोत्सव अब किस मुंह से मनाएंगे| समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP सांसद महेश शर्मा का वीडियो ट्वीट किया है|' इस वीडियो में भाजपा सांसद महेश शर्मा यह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे जिलाध्‍यक्ष और हम यहां पर हैं, हमें यह कहते हुए शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि हमारी सरकार है|



बता दें कि ग्रैंड ओमैक्स हाउसिंग सोसायटी रहने वाली महिला और श्रीकांत त्यागी के बीच कहासुनी हुई थी| इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्‍यागी ने महिला को अपशब्‍द कहे थे| महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दी थी| महिला को अपशब्‍द कहने का वीडियो भी सामने आया था| वायरल वीडियो में देखा-सुना जा सकता है कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है|



वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी वीडियो में एक महिला को गाली दे रहे हैं, महिला के साथ धक्का-मुक्की कर रहा हैं |  महिला और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा हैं| भाजपा नेता ने महिला के पति को भी गाली दी...जातिसूचक शब्द कहे....लिंगसूचक (माँ -बहन की) गालियां दीं| 



नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा था कि श्रीकांत त्यागी के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है| साथ ही उसके दो वाहन जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है| त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था|



 दिनांक 05.08.2022 को थाना फेस-2 क्षेत्र के अंर्तगत सेक्टर 93B की एक सोसायटी में श्रीकांत त्यागी नाम के युवक द्वारा सोसायटी की ही निवासी महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने शनिवार को बताया,'' शनिवार को श्रीकांत त्यागी के 4 करीबी साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 



मौके पर गई पुलिस टीम को वहां त्यागी की 3 गाड़ियां मिली। उनमें से 2 मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया|' तीसरे वाहन, टोयोटा फॉर्च्यूनर पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक था लेकिन नियमों का उल्लंघन था। सरकारी चिन्ह के दुरूपयोग को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हम उसे (श्रीकांत त्यागी) जल्द ही पकड़ लेंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।