मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज; सपा बोलीं- सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान,

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रेंड सोसाइटी में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा-सुना जा सकता है कि भाजपा न…

VIDEO: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज; सपा बोलीं- सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान,
VIDEO: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज; सपा बोलीं- सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान, | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतमबुद्धनगर:  गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रेंड सोसाइटी में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा-सुना जा सकता है कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है| सोसाइटी के लोगों ने बताया कि वायरल वीडियो में महिला ओर उसके परिवार को गाली दे रहा शख्स श्रीकांत त्यागी है। वह खुद को BJP का नेता बता रहा है। 



श्रीकांत त्यागी भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल का नेता है | श्रीकांत त्यागी वीडियो में एक महिला को गाली दे रहे हैं, महिला के साथ धक्का-मुक्की कर रहा हैं |  महिला और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा हैं| भाजपा नेता ने महिला के पति को भी गाली दी...जातिसूचक शब्द कहे....लिंगसूचक (माँ -बहन की) गालियां दीं| आस-पास भीड़ जुटी रही



को धमकाते हुए श्रीकांत त्यागी बोल रहा है, “मा***द... भो***ली... तू रं* है।.....जानता हूं मैं तेरी हैसियत... तू भाग के आई थी न? तेरे बारे में सब जानता हूं मैं|  तू ही है न वो, जो भाग के आई है|  तेरे बारे में और भी बहुत कुछ जानता हूं...वो भी जानता हूं, जो दो-तीन बंदे तुझे उठाकर ले जा रहे थे, तेरे पति से लड़कर| वो भी जानता हूं...”



नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया,"श्रीकांत त्यागी नाम के एक शख्स के खिलाफ महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह ऐसा करते नजर आ रहे हैं। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है|



सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान: समाजवादी पार्टी का ट्वीट 

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,'' उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान! नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी। शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस।



सत्ता के दबाव में आरोपी को फरार करवाने में पुलिस ने मदद की है 

नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने एक और ट्वीट किया,'' सूचना आ रही है कि, सत्ता के दबाव में आरोपी भाजपा नेता को फरार करवाने में पुलिस प्रशासन ने मदद की है! कृपया अवगत करवाएं आरोपी गिरफ़्तार हुआ या नहीं ?  अविलंब गिरफ़्तारी हो।




राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग ने भी कड़ी आपत्ति जारी करते हुए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कड़े ऐक्शन की मांग की है। महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र भी लिखा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को कहा कि,''पुलिस के मुताबिक महिला के साथ गाली गलौच और बदतमीजी करने वाले गुंडा ''ShrikantT yagi '' फरार हो गया है। उसको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मिसाली कार्यवाही की जाए। किसी की हिम्मत नहीं होनी चाहिए ऐसी दबंगई दिखाने की।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।