मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार 'गिरी': चार मजदूरों की मौत, कई घायल; एक गिरफ्तार

नोएडा/गौतमबुद्ध नगर: जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा के सेक्टर-21 में निर्माणाधीन 100 मीट लंबी दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया|दीवार गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फंसे लो…

नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार 'गिरी': चार मजदूरों की मौत, कई घायल; एक गिरफ्तार
नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार 'गिरी': चार मजदूरों की मौत, कई घायल; एक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतमबुद्ध नगर:  जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा के सेक्टर-21 में निर्माणाधीन 100 मीट लंबी दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया|दीवार गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही है। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में धर्मवीर, पुष्पेंद्र (25), पन्ना लाल (25) और अमित (18) हैं। पुष्पेंद्र, पन्ना और अमित एक ही परिवार के थे। तीनों बदायूं के रहने वाले थी। जबकि धर्मवीर संभल का रहने वाला था। इसमें मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर 5 जेसीबी मशीन मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।



नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत के कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। इसमें काम करने वाले 12 मजदूर दब गए। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बदायूं के पंकज, संजीव, नन्हे, विनोद, दीपक, जोगेंद्र, पप्पू और संभल के ऋषि पाल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है|



 CM योगी आदित्यनाथ ने  नोएडा के सेक्टर-21 में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।



अस्पताल में घायलों से मिले पुलिस कमिश्नर और DM

नोएडा के सेक्टर-21 में दीवार ढहने के मामले में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और DM सुहास लालिनाकेरे यथिराज ज़िला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले।



नोएडा के DM सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने बताया, "नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत के कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी|


मामले में एक गिरफ़्तार

नोएडा के ADCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया, "नोएडा के सेक्टर-21 में दीवार गिरने की घटना में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है। दूसरे व्यक्ति को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पकड़ा गया व्यक्ति श्रमिकों को काम करने के लिए लाया था|



5 लाख रुपए का मुआवजा

नोएडा सेक्टर-21 में दीवार गिरने के मामले में नोएडा प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी ने पुष्टि की है कि ठेकेदार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।