मुंबई: छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है| महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से अमेजन के जरिए भेजा गया ''पार्सल व सैंपल'' बताया है| उद्धव ठाकरे ने केंद्र से अपील की है कि जो राज्यपाल के रूप में महाराष्ट्र में 'Amazon के जरिए पार्सल' भेजा है वह वापस लें ले|
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार की शाम को कहा,''मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह अमेज़न पार्सल वापस ले जो उन्होंने राज्यपाल के रूप में भेजा है| उन्होंने कहा,'' हम केंद्र से आग्रह करते हैं कि वह एक राज्यपाल के रूप में भेजे गए नमूने (सैंपल) को वापस बुलाए और उसे अन्य स्थानों पर या वृद्धाश्रम भेज दे।
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा,''हम सभी महाराष्ट्र प्रेमियों से उनके (भगत सिंह कोश्यारी) बयान का विरोध करने के लिए कहते हैं,यदि विरोध प्रदर्शन में भाजपा सदस्य शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत भी स्वागत करेगें|
पूर्व मुख्यमंत्रीउद्धव ठाकरे ने कहा,''छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया जा रहा है और महाराष्ट्र सरकार खामोश बैठी है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सीएम कौन है। लेकिन दिल्ली के सहारे सत्ता पर काबिज व्यक्ति (एकनाथ शिंदे) इनके खिलाफ क्या कहेगा
बता दें कि,राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 19 नवंबर, 2022 को कहा था,'''पहले जब आपसे पूछा जाता था कि आपका आइकॉन कौन है, तो जवाब जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी होंता था| अब महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं है (क्योंकि) यहां बहुत सारे आइकॉन हैं| छत्रपति शिवाजी महाराज तो पुराने युग की बात है | नए युग में बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक सब यहीं मिल जाएंगे | ''
भगत सिंह कोश्यारी 'गवर्नर' नहीं भाजपा के 'प्रचारक': राउत