नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री व शिवसेना MLA एकनाथ शिंदे अपने पार्टी के विधायकों को लेकर गुजरात के सूरत जा बसे। शिवसेना के एकनाथ शिंदे और कुछ अन्य लोगों (30-35 MLAs) के गुजरात के सूरत पहुंचने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हो गया | BJP के दावे के मुताबिक ,''एकनाथ शिंदे और 35 विधायक गुजरात में हैं|
यह घटनाक्रम महाराष्ट्र विधानसभा परिषद चुनाव के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें भाजपा ने सत्तारूढ़ शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को जोरदार झटका देते हुए 5वीं सीट पर जीत दर्ज कर ली| चुनाव में महाविकास अघाड़ी के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद से ही सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट और ड्रामे के बीच एनसीपी नेता शरद पवार ने इन मुद्दों पर बात की| पवार ने कहा है, "महाराष्ट्र में तीसरी बार हो रही सरकार गिराने की कोशिश हैं, .....इसमें कोई नई बात नहीं है। सरकार चलती रहेगी| महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणामों पर शरद पवार ऐसे चुनावों में क्रॉस वोटिंग होती है, इसमें कोई नई बात नहीं है। हल निकालेंगे|
उद्धव ठाकरे स्थिति को संभाल लेंगे
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर शरद पवार ने कहा, "एकनाथ शिंदे ने हमें अपनी सीएम बनने महत्वाकांक्षाओं के बारे में कभी नहीं बताया; मुझे यकीन है कि उद्धव ठाकरे स्थिति को संभाल लेंगे|,''यह शिवसेना का आंतरिक मामला है, स्थिति का आकलन करने के बाद हमें सूचित करेंगे|
शरद पवार ने कहा,;;;एकनाथ शिंदे ने हमें कभी नहीं बताया कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं... यह शिवसेना का आंतरिक मामला है, वे जो भी फैसला करें हम उनके साथ हैं। हमें नहीं लगता कि सरकार में बदलाव की कोई जरूरत है। सरकार चलती रहेगी.. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कोई बदलाव की जरूरत नहीं है...
हमने किसी से बात नहीं की: पवार
एकनाथ शिंदे से बात करने करने के सवाल पर शरद पवार ने कहा,किसी से बात नहीं की| महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव पर पवार ने कहा,''एनसीपी के सभी विधायकों ने एमएलसी चुनाव में हमें वोट दिया... ऐसे चुनावों में क्रॉस वोटिंग होती है, इसमें कुछ भी नया नहीं है।
भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं: पवार
महाराष्ट्र में सरकार गिरने पर विकल्पों पर शरद पवार ने कहा," भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं.... विपक्ष में बैठना स्वीकार है| पिछले ढाई साल में यह तीसरी ऐसी घटना है...इससे पहले हमारे विधायकों को बुलाकर हरियाणा में रखा गया था लेकिन बाद में हमने सरकार बनाई और सरकार सही से चल रही है| यह तीसरी बार सरकार गिराने की कोशिश हो रही हैं |
सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे:शिंदे
वहीँ, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। हमने बालासाहेब के विचारों और आनंद दीघे साहब की शिक्षाओं पर सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं दिया है और न ही कभी धोखा देंगे।"
NCP के MLA मुंबई में ही हैं
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि,''एकनाथ शिंदे कल शाम से गुजरात गए हैं और उनके साथ विधानसभा के सदस्य भी हैं। हमने राष्ट्रवादी कांग्रेस की कोई बैठक नहीं बुलाई। हमारे कई MLA मुंबई में ही हैं और मेरी बात उनसे लगातार हो रही है। हमारे संपर्क में सारे MLA हैं|
कांग्रेस विधायकों के संपर्क में नहीं होने की खबरें पूरी तरह निराधार
महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा,कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट के संपर्क में हैं और विधायकों के संपर्क में नहीं होने की जो भी खबरें हैं वह पूरी तरह निराधार हैं| बालासाहेब थोराट के कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफे से जुड़ी खबर भी गलत है क्योंकि वह अपने आवास से ही पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं|
हमारी सरकार महाराष्ट्र में मजबूत: दीपेंद्र हुड्डा
शिवसेना विधायकों और एकनाथ शिंदे पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि,'हमारी सरकार महाराष्ट्र में मजबूत है, सभी कांग्रेस विधायक और हमारा गठबंधन मजबूत है। जहां तक शिवसेना का सवाल है, उनके प्रमुख उद्धव ठाकरे सफलतापूर्वक हल निकालेंगे|