मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा। राउत ने कहा, "'महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है।"
महाराष्ट्र राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''संख्या बल कागज़ में ज़्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई क़ानूनी लड़ाई होगी। हमारे जिन 12 लोगों ने बगावत शुरू की है उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है जिसके लिए हमारे लोगों ने सभापति से मुलाकात की है|
केंद्र पर आरोप लगाते हुए राउत ने कहा कि ,''(शरद) पवार साहब को धमकियां देने का काम चल रहा है। अमित शाह और मोदी जी आप के मंत्री पवार साहब को धमकी दे रहे हैं। क्या ऐसी धमकियों को आपका समर्थन है?|
वही, महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर MoS रेलवे रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि,कोई केंद्रीय मंत्री धमकी नहीं दे रहा है| 'दानवे ने कहा,"हम लोग सरकार गिराने के लिए नहीं है। यह लोग आपस में खुद झगड़ा करेंगे और आपस में झगडकर खुद सरकार गिरा लेंगे और वही आज हो रहा है। कोई केंद्रीय मंत्री धमकी नहीं दे रहा है और हम धमकी देंगे भी नहीं। यह उनका अंदरूनी मामला है|