मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को पारेख अस्पताल के पास जूनो पिज्जा रेस्तरां में आग लग गई। सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं| पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
मुंबई अग्निशमन सेवा ने बताया, पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है| पारेख अस्पताल के पास जूनो पिज्जा रेस्तरां में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है|
मुंबई जोन के DCP पुरुषोत्तम कराड ने कहा कि,''पुलिस और फायर टेंडर की मदद से सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है| पुलिस के मुताबिक ,'' इस अग्निकांड में कुरैशी देढिया नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है| जबकि 18 वर्षीय तानिया कांबले और 20 वर्षीय कुलसुम शेख घायल हुई हैं।