मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को घर से दफ़्तर ले गई ED, कार्यालय में पूछताछ जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय(ED) के दफ़्तर पहुंचे। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा आज पूछताछ क…

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को घर से दफ़्तर ले गई ED, कार्यालय में पूछताछ जारी
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को घर से दफ़्तर ले गई ED, कार्यालय में पूछताछ जारी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय(ED) के दफ़्तर पहुंचे। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा आज पूछताछ की जा रही है| प्रवर्तन निदेशायल(ED) की टीम आज सुबह एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आवास पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ED दफ़्तर ले गई। जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे| जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई| 



घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए| सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है|



ED की टीम सुबह 5 बजे मलिक के कुर्ला के नूर मंजिल स्थित घर पहुंची। इसके बाद टीम 7 बजे उनके घर से निकली और 7.45 बजे ED ऑफिस पहुंची है। इस दौरान CRPF की एक बड़ी टीम उनके साथ थी। मलिक से पूछताछ के बाद NCP का आक्रामक रुख देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि ED ने इस कार्रवाई को चुपके से अंजाम दिया है। ED ऑफिस के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आसपास के ट्रैफिक को भी डाइवर्ट कर दिया गया है।



इस मामले में हो रही है पूछताछ

ईडी ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को तलब किया था| इसी मामले में अब नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है| अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक यहां ईडी कार्यालय में पहुंचे और ‘धन शोधन निवारण अधिनियम' (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रहे हैं|



अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था| जिसके बाद मलिक से पूछताछ की जा रही है|



एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं| कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।