मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिंदे ने मुझसे कहा था NCP-कांग्रेस हमें खत्म करने की कोशिश कर रही, BJP के साथ जाना चाहते हैं MLA: उद्धव ठाकरे

मुंबई: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पिछले 3-4 दिनों से चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम मातोश्री (ठाकरे निवास) में NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र क…

शिंदे ने मुझसे कहा था NCP-कांग्रेस हमें खत्म करने की कोशिश कर रही, BJP के साथ जाना चाहते हैं MLA: उद्धव ठाकरे
शिंदे ने मुझसे कहा था NCP-कांग्रेस हमें खत्म करने की कोशिश कर रही, BJP के साथ जाना चाहते हैं MLA: उद्धव ठाकरे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पिछले 3-4 दिनों से चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम मातोश्री (ठाकरे निवास) में NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल और NCP नेता प्रफुल पटेल के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद उन्होंने शिवसेना के नगरसेवकों को संबोधित किया। ठाकरे ने कहा कि कुछ दिन पहले मुझे शक हुआ तो मैंने एकनाथ शिंदे को फोन किया और कहा, शिवसेना को आगे ले जाने का अपना कर्तव्य निभाओ, ऐसा करना सही नहीं है। 



मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा,''उन्होंने (एकनाथ शिंदे) मुझसे कहा NCP-कांग्रेस हमें खत्म करने की कोशिश कर रही है और विधायक चाहते हैं कि हम BJP के साथ जाएं|



उद्धव ठाकरे ने कहा,''मैंने उनसे कहा जो विधायक ये चाहते हैं उन्हें मेरे पास लाओ। भाजपा, जिसने हमारी पार्टी, मेरे परिवार को बदनाम किया, वही है जिसके साथ जाने की आप बात कर रहे हैं। ऐसा सवाल ही नहीं उठता| विधायक अगर वहां जाना चाहते हैं तो वे सभी जा सकते हैं। अगर कोई जाना चाहता है - चाहे वह विधायक हो या कोई और - आओ और हमें बताओ और फिर जाओ|



हम भाजपा के साथ रहे , अब इसका खामियाजा भुगत रहे हैं: उद्धव ठाकरे

उन्होंने कहा कि ,''जब हिंदुत्व के नाम पर भाजपा और शिवसेना को अछूत माना जाता था और कोई भी भाजपा के साथ जाने को तैयार नहीं था, बालासाहेब ने कहा कि हिंदुत्व वोटों का विभाजन नहीं होना चाहिए। हम भाजपा के साथ रहे और अब इसका खामियाजा भुगत रहे हैं| जिन्होंने हमें छोड़ दिया उनके पास भाजपा में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। भाजपा सिर्फ एक चीज चाहती है- शिवसेना को खत्म करना|



हर शेर को सवा शेर मिलता ही है, आपको शिवसेना में सवा शेर मिल जाएगा

उद्धव ठाकरे ने कहा,'आप में कई लोगों को कुछ प्यार भरे और कुछ धमकी वाले फोन आ रहे होंगे। मैं कहता हूं, हर शेर को सवा शेर मिलता ही है। आपको शिवसेना में सवा शेर मिल जाएगा। शिवसेना तलवार की तरह है, म्यान में रखे तो जंग लगती है। यदि आप इसे बाहर निकालते हैं, तो यह चमकता है इसे चमकने का समय है|




हमारे ही लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा

ठाकरे ने कहा,''कांग्रेस-NCP आज हमारा समर्थन कर रही है,शरद पवार और सोनिया गांधी ने हमारा समर्थन किया लेकिन हमारे ही लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा। हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया जो जीत नहीं सकते थे और हमने उन्हें विजयी बनाया। उन्हीं लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा|



ठाकरे ने एक बार फिर की इस्तीफे की पेशकश

ठाकरे ने कहा,;;अगर आपको लगता है कि मैं बेकार हूं और पार्टी चलाने में असमर्थ हूं, तो मुझे बताएं। मैं खुद को पार्टी से अलग करने के लिए तैयार हूं। आपने अब तक मेरा सम्मान किया क्योंकि बालासाहेब ने ऐसा कहा था। अगर आप कहते हैं कि मैं अयोग्य हूं तो मैं अभी पार्टी छोड़ने को तैयार हूं|



उद्धव-पवार में 2 घंटे चली मीटिंग खत्म

मातोश्री में महा विकास अघाड़ी गठबंधन के सहयोगी NCP और उद्धव ठाकरे के बीच 2 घंटे चली बैठकहुई है। इसमें NCP चीफ शरद पवार, डिप्टी सीएम अजीत पवार, कैबिनेट मिनिस्टर जयंत पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और संजय राउत शामिल थें।




 शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं बागी ML, अगर हिम्मत है तो शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाए

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सेना भवन में मौजूद ज़िला नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया| बैठक में महाराष्ट्र CM ने कहा कि मैं सत्ता का लालची नहीं हूं। जो लोग कहते थे हम मर जाएंगे लेकिन शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे, आज भाग गए। बागी विधायक शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाना चाहिए|



 मोदी जी, महाराष्ट्र कभी भी दिल्ली के सामने झुका नहीं है, ना ही झुकेगा: विद्या चव्हाण

NCP नेता विद्या चव्हाण ने कहा,'उद्धव जी के साथ हम सब खड़े हैं। जनता उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के साथ खड़ी है, हम सब साथ हैं। महा विकास अघाड़ी का टूटना असंभव है। मोदी जी की केंद्र सरकार से हम कहना चाहते हैं कि महाराष्ट्र कभी भी दिल्ली के सामने झुका नहीं है, ना ही झुकेगा|



हमारे पास बहुमत है: NCP

NCP नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा,'वे (एकनाथ शिंदे गुट) कहते हैं कि वे शिवसेना हैं, इसलिए शिवसेना +NCP + कांग्रेस को मिलाकर हमारे पास बहुमत है| हमारा स्टैंड कल जैसा ही है। हम सरकार को स्थिर रखने की कोशिश करेंगे|



डिप्टी स्पीकर 16 विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं। उद्धव गुट ने 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को भेजी थी। शिवसेना की लीगल टीम भी विधानसभा पहुंची थी। सरकार ने AG को भी तलब किया था।



27 जून सोमवार को सुनवाई...

महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल शिवसेना द्वारा उनके निलंबन के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के लिए कल शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं। 27 जून सोमवार को सुनवाई हो सकती है|



डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने के लिए नोटिस

उधर, एकनाथ शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने के लिए नोटिस दिया है। नरहरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिना सलाह लिए अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता चुन लिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।