Time:
Login Register

पूछताछ के बाद कॉमेडियन भारती सिंह को NCB ने किया गिरफ्तार, भारती और उनके पति हर्ष ने गांजे का सेवन किया स्वीकार

By tvlnews November 21, 2020
पूछताछ के बाद कॉमेडियन भारती सिंह को NCB ने किया गिरफ्तार, भारती और उनके पति हर्ष ने गांजे का सेवन किया स्वीकार

मुंबई: ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार गिरफ्तार कर लिया| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह के घर और कार्यालय में छापेमारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और देर शाम को उनकी गिरफ्तारी हो गई| भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था |ड्रग्स मामले में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है|



नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बताया,'NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया। भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष लिम्बाचिया की परीक्षण चल रही है|




You May Also Like