मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हनुमान चालीसा को लेकर टकराव के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा गिरफ़्तार, कल कोर्ट में पेशी

मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति तकरार बढ़ती जा रही है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ़्तार करके खार पुलिस स्टेशन लाया गया। दोनों…

हनुमान चालीसा को लेकर टकराव के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा गिरफ़्तार, कल कोर्ट में पेशी
हनुमान चालीसा को लेकर टकराव के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा गिरफ़्तार, कल कोर्ट में पेशी | फ़ोटो: TVL News

 मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति तकरार बढ़ती जा रही है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ़्तार करके खार पुलिस स्टेशन लाया गया।  दोनों के खिलाफ अपने बयानों से धर्म, जाति के आधार पर विद्वेष फैलाने का आरोप है।



मुंबई पुलिस ने कहा,''विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा के ख़िलाफ़ खार पुलिस स्टेशन में धारा 153 (A), 34, IPC r/w 37 (1) 135 बॉम्बे पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को खार स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच खार पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है|



राणा दंपत्ति के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, जाति या भाषा के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल खार पुलिस स्टेशन में दोनों से पूछताछ चल रही है। रविवार को दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा।



राणा की ओर से भी शिवसैनिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि एक रणनीति के तहत शिवसैनिकों को मेरे घर भेजा गया और तोड़फोड़ करवाई गई। हमारे खिलाफ बयानबाजी करवाई गई, साथ ही जान से मारने की बात भी कही गई।



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-navneet-rana-filed-complaint-against-cm-thackeray-anil-parab-sanjay-raut-and-700-people  



अमरावती के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी और कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब और संजय राउत सहित सभी 700 लोगों पर भी धारा 120 B, 143, 147, 148, 149 , 452, 307, 153A, 294, 504, 506 के तहत मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए।



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-security-tightened-outside-uddhav-thackerays-residence-after-announcement-of-ravi-rana-and-navneet-rana 



DCP मुंबई मंजूनाथ सिंगे ने कहा,''नवनीत राणा और रवि राणा के आवास के बाहर जमा हुए शिवसैनिकों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज़ की गई है। हम नामों की जांच कर रहे हैं। दोनों का मेडिकल खार पुलिस स्टेशन में ही चल रहा था जिससे कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति से बचा जा सके|



गिरफ़्तारी गैर क़ानूनी, अवैध और असंवैधानिक: रवि और नवनीत राणा के वकील

रवि और नवनीत राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने कहा,'''रवि राणा और नवनीत राणा के ख़िलाफ़ बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 153A, 35, 37, 135 के तहत FIR दर्ज़ की गई है। मेरे मुवक्किल का कहना है कि गिरफ़्तारी गैर क़ानूनी, अवैध और असंवैधानिक है। एक महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक और दूसरा सांसद हैं|  गिरफ़्तारी से पहले स्पीकर की अनुमति लेनी चाहिए थी लेकिन किसी भी तरह की अनुमती नहीं ली गई। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, धारा 41(A) का नोटिस केस की स्थापना से 14 दिनों के अंदर दिया जाना चाहिए, जो नहीं दिया गया था|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।