मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या, कार्यालय के बाहर ही हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की उनके कार्यालय के बाहर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) श्वेताभ तिवारी (50)…

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या, कार्यालय के बाहर ही हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या, कार्यालय के बाहर ही हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की उनके कार्यालय के बाहर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) श्वेताभ तिवारी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई| घटना बुधवार रात करीब 9 बजे (15 फरवरी, 2023 को) दिल्ली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुई। 


बैंक ऑफ बड़ौदा के नीचे बेसमेंट में श्वेताभ तिवारी नाम के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का दफ्तर है। घटना के वक्त वे ऑफिस से घर जाने के लिए निकले थे। तभी अचानक हमलावरों ने कार्यालय के बाहर श्वेताभ तिवारी के सिर में एक के बाद एक 2 गोलियां मार दीं।


 गोली लगते ही खून से लथपथ श्वेताभ जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास में स्थित एपेक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।



घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद SSP हेमराज मीणा मौके पर पहुंचे। SSP हेमराज मीणा ने बताया, "इनकी मृत्यु सर में दो गोली लगने से हुई है। हम हत्या के कारण पता कर रहे हैं। हम घटना स्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा कर रहे हैं।" 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।