मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल: कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक होने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने आत्महत्या के प्रयास को बताया 'अफवाह'

मोहाली: पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में कुछ छात्राओं का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब शिमला में बैठे एक पुरुष ने उनकी ये वीडियो इंटरनेट पर…

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल: कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक होने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने आत्महत्या के प्रयास को बताया 'अफवाह'
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल: कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक होने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने आत्महत्या के प्रयास को बताया 'अफवाह' | फ़ोटो: TVL News

मोहाली: पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में कुछ छात्राओं का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब शिमला में बैठे एक पुरुष ने उनकी ये वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दी।  छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के छात्रों ने कल रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है। 



चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद कुछ छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। हालांकि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के आत्महत्या के प्रयास की बात को अफ़वाह बताया है|प्रशासन ने कहा- हंगामे के दौरान छात्राएं बेहोश हुई थीं|



वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की पर है| वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है।



वीडियो सामने आने के बाद  शनिवार-रविवार की रात में यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी संख्या में छात्रों ने जुटकर प्रदर्शन किया| वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों की भारी भीड़ कैंपस में प्रदर्शन कर रही है और 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगा रही है| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने की कोशिश की| 



एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लड़कियों ने एक छात्रों को पकड़ रखा है। लड़कियों का कहना है कि यही छात्रा वीडियो बनाती थी। यह भी पता चला है कि छात्रा यह वीडियो हिमाचल में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत ले लिया है। पता लगाया जा रहा है कि वो ऐसा क्यों करती थी? क्या लड़का उसको ब्लैकमेल कर रहा था?



पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका (आरोपी लड़की का)  बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।



वहीं , चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा,''जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे। आप सभी से अपील है करता हूं कि अफवाहों से बचें|



पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों से शांत रहने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



मोहाली के SSP विवेक शील सोनी ने कहा,''हमारी जांच में अभी तक सामने आया है कि एक छात्रा ने अपनी वीडियो बनाकर अपने किसी दोस्त को भेजा था। किसी और छात्र के बारे में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। विश्वविद्यालय में अभी स्थिति शांतिपूर्ण है|



लड़कियों की आत्महत्या करने की कोशिश की झूठी: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय प्रशासन

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने कहा,'ऐसी अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है|



अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार: यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी ने कहा,'अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। किसी भी छात्र का कोई वीडियो आपत्तिजनक नहीं मिला, सिवाय एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के, जिसे उसके प्रेमी के साथ साझा किया गया था|



एक छात्रा गिरफ़्तार,मामले में विस्तृत जांच कर रहे: SSP

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले पर मोहाली के SSP विवेक शील सोनी ने कहा,''कल शाम मामला सामने आया था कि एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। यहां के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले में FIR लिखी गई है। आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, किसी की मृत्यु नहीं हुई है|



SSP विवेक शील सोनी ने कहा,''इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है। हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। हमारी तरफ से FIR दर्ज़ कर ली गई है, एक छात्रा को हमने गिरफ़्तार भी कर लिया है| अब हम मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं। हमारे पास जो भी जानकारी और वीडियो है उसकी फोरेंसिक जांच करवा रहे हैं। हमने अभी तक जो जांच की है उसमें यह बात साफ आती है कि जो वीडियो है वो उसकी खुद की है, उसके अलावा किसी और की कोई वीडियो नहीं है|



ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में: मनीषा गुलाटी

चंडीगढ़ विश्विद्यालय वीडियो लीक मामले पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा,'इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है| जिस लड़की ने ये वीडियो वायरल किया, उस पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 354(C) आईटी के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। कड़ी कार्रवाई होगी... अगर ये सब पहले से चल रहा था तो मैं आपको आश्वासन देती हूं कि ये गहन जांच का विषय है और इस मामले पर मेरी नजर रहेगी|



आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

इससे पहले, मनीषा गुलाटी ने कहा,'''यह गंभीर मामला है, यह बहुत दुखद है। इस मामले की जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा|



दुर्भाग्यपूर्ण घटना

पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के कथित आपत्तिजनक वीडियो' 'लीक विवाद पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा,'दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों|



दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा| उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और माताओं-बहनों के सम्मान से जुड़ा हुआ है, मीडिया समेत हम सभी को सचेत रहने की ज़रूरत है|



अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

मामले में ट्वीट करते हुए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने लिखा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।