Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

तिरंगा यात्रा के दौरान गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल को गाय ने मारा सींग, अस्पताल में भर्ती

  • by: news desk
  • 13 August, 2022
तिरंगा यात्रा के दौरान गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल को गाय ने मारा सींग, अस्पताल में भर्ती

मेहसाणा:  गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शनिवार को तिरंगा यात्रा के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए| तिरंगा यात्रा के दौरान नितिन पटेल को गाय ने सींग मार दिया है| इस घटना में उनके पांव में गंभीर चोट आई है| घटना के बाद उन्हें फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया|



गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल आज मेहसाणा में तिरंगा यात्रा के दौरान घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मवेशियों के एक झुंड के जुलूस में घुसने और हंगामा करने के बाद वे, कुछ अन्य लोगों के साथ घायल हो गए।



घटना के समय वह तिंरगा यात्रा की अगवानी कर रहे थे| इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है |इस वीडियो में नितिन पटेल हाथ में तिरंगा झंडा लिए रैली में दिख रहे हैं, इसी दौरान एक गाय दौड़ती हुए उनके तरफ आती है और उन्हें टक्कर मार देती है, टक्कर से नितिन पटेल रोड पर गिर जाते हैं|



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन