नई दिल्ली: कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार देर रात मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की| पहली सूची में नौ महिला उम्मीदवारों को टिकट दी गई है| मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद विंसेट एच पाला को सुतंगा सायपुंग विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली सूची के अनुसार, कांग्रेस नेत्री रोना खिमडित को नोंगपोह विधानसभा सीट से , पूर्वी शिलांग सीट से मैनुअल बैडवार, बीथलिन डखर को पश्चिमी शिलांग सीट से, वीपी मवलंग दक्षिणी शिलांग, उत्तरी शिलांग से एंटोनियस लिंगदोह , एल सोखीत को सोहरा सीट से, पी नोंगरुम को मार्किंरी से, वी सिमलेह को रानिकोट सीट से, डीसी मारक को रानीपुर, डीसी मार्ग विलियमनगर तथा यूजी संगमा को आमपट्टी से उम्मीदवार बनाया गया है|
मेघालय विधानसभा की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है और 2 मार्च को परिणाम आएंगे| पिछले चुनाव 2018 में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एनपीपी के खाते में 19 सीटें आई थी। वहीं बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी , जबकि यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुई थी। यहां अन्य के खाते में 11 आई सीटें थी। गोवा और मणिपुर की तरह यहाँ भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल नहीं हुई थी। बीजेपी की मदद से एनपीपी ने सरकार बना ली थी|
बता दें, त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा| तीनों राज्यों की मतगणना 2 मार्च को होगी।नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे|