UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को सामने आ जाएगा | मगर इससे पहले विपक्ष पूरी सतर्कता बरत रहा है| मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी ने ईवीएम निगरानी करनी शुरू कर दी है| समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों को ईवीएम पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं| मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं।
मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा ने गड़बड़ी रोकने के लिए दूरबीन से ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं| दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं|
उन्होंने कहा, "यहां EVM रखी गई हैं, हम दूरबीन से देख रहे हैं कि यहां किसी भी तरह की गतिविधि तो नहीं हो रही। दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं।"
हस्तिनापुर से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा ने कहा,''हमने हमारे कार्यकर्ताओं के लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई है, जिसके आधार पर वे तैनात हैं। इसके अलावा आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है| उन्होंने कहा कि हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते हैं, अखिलेश यादव सीएम बनेंगे| हम पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे|