मेरठ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी कार पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है| AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि जब वे आज किथौर, मेरठ (उ.प्र.) में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली जा रहे थे तब छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। आईजी मेरठ के मुताबिक, पिलखुवा टोल प्लाजा पर गोली चलने की बात कही जा रही है| हम सीसीटीवी देख रहे हैं| फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है| पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया किअसदुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर उन्होंने ये हमला किया|
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,असदुद्दीन ओवैसी के हमलावरों (एक गिरफ्तार, दूसरा हिरासत में लिया गया) से पूछताछ जारी है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर ये हमला किया|
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला| ओवैसी ने कहा,'''कुछ देर पहले वहां से एडिशनल एसपी से बात हुई है, उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है, हथियार भी बरामद हुआ है। हमारी चुनाव आयोग से गुजारिश है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए|
AIMIM प्रमुख ने कहा,'हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है|
मेरठ रेंज के IG प्रवीण कुमार ने कहा,''एक व्यक्ति जो सीसीटीवी के आधार पर चिंहित हुआ है तत्परता से हमने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। सभी साक्ष्यों को चिंहित किया गया है। पूरा मामला अभी जांच का विषय है|
हापुड़ के एसपी दीपक भुकर ने कहा,'असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है|
असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हुए हमले पर उत्तर प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा,'''मामले की जांच के लिए वहां आईजी मेरठ रेंज स्वयं मौजूद हैं। 5 टीमें बनाई गई हैं, आवश्यकता पड़ने पर और टीमों का भी गठन किया जाएगा|