मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई| बच्ची का शव नग्न अवस्था में थाना जैत क्षेत्र के गांव अहिल्यागंज के पास पीएमबी के जंगलों में मिला है|
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किया| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया|
10 वर्षीय बच्ची नगर कोतवाली के कृष्णानगर क्षेत्र की रहने वाली थी। बच्ची गुरुवार शाम 4 बजे तक अपने घर पर थी। इसके बाद वह घर से बहार खेलने के लिए निकली। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। गायब होने से परिजन परेशान हो गए। बहुत खोजा, लेकिन वह नहीं मिली|
गुरुवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि थाना जैंत इलाके में एक 10 साल बालिका का शव (करीब 5 किलोमीटर दूर) मिला है| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई| शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना का अनावरण करते हुए मथुरा पुलिस ने आज शुक्रवार को 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया| नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर के विजनगर कालोनी निवासी सतीश पुत्र बुद्धाराम को गिरफ्तार किया|
SSP अभिषेक यादव ने कहा,"मथुरा में एक 10 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ था। 302, 376 और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। अभियुकत को हिरासत में लिया गया है।"