Manipur Election Results 2022: मणिपुर बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की| कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटें जीतीं हैं| जनता दल (यूनाइटेड) ने 6 सीटें जीतीं हैं|
मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने कहा,''मैं भाजपा को फिर से बहुमत मिलने के लिए मणिपुर की जनता का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। साथ ही पार्टी के जो सबसे बड़े नेता हैं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य का भी शुक्रिया करता हूं। उनके मार्गदर्शन से हमें बहुमत मिली है|
Manipur Election Results 2022 Live
मणिपुर की 5 हॉट सीट्स का हाल...
हेनिगांग : मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह ने 17 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के पी. शरतचंद्र सिंह को हराया।
थोऊबाल : 2002 से 2017 तक कांग्रेस के CM रहे ओकराम इबोबी सिंह ने भाजपा के एल. बसंता सिंह को हराया।
यूरिपोक : यूरिपोक सीट से भाजपा के रघुमणि सिंह ने NPP के नेता जॉयकुमार सिंह को 909 वोटों से हराया।
माओ : माओ से NPF नेता व मौजूदा सरकार में मंत्री लॉसी दिकहो ने निर्दलीय उम्मीदवार वोबा जोराम को 8513 वोटों से हराया।
सिंगजामेई : मौजूदा विधानसभा स्पीकर यू. खेमचंद सिंह (भाजपा) ने NPP के ओइनम रोमेन सिंह को 2295 वोटों से हराया।
-मणिपुर में भाजपा ने 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की| कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटें जीतीं हैं| जनता दल (यूनाइटेड) ने 6 सीटें जीतीं हैं|
-आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार बीजेपी ने 26 सीटें जीतीं हैं और 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटें जीतीं हैं| जनता दल (यूनाइटेड) ने 6 सीटें जीतीं हैं|
-आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं हैं और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी ने 3 सीटें जीतीं हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) ने 5 सीटें जीतीं हैं और 2 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मणिपुर में भाजपा 1 सीट पर जीत चुकी है और 21 पर आगे चल रही है। जद(यू) 1 सीट पर जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे है। मतगणना जारी है।
-मणिपुर में भाजपा-6 सीटों पर, जनता दल-2, कांग्रेस-1 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-मणिपुर में भाजपा-2 सीटों पर आगे चल रही है
-चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी हेइरोक, विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही है
भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनें और शांति बनी रहे: एन. बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। बीरेन सिंह ने कहा,''भगवान की दया से पिछले पांच साल में शांति रही, विकास हुआ, सब मिलकर रहे। यही प्रार्थना मैं भगवान से कर रहा हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनें और शांति बनी रहे|
8:02 AM · Mar 10, 2022
मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।
Manipur Election Results 2022
मणिपुर की 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे|मणिपुर में बहुमत का आंकड़ा 31 है| राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है| बीजेपी मतगणना को लेकर जहां आश्वस्त दिख रही है तो वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वह इस राज्य में अपनी विरोधी को सत्ता में वापसी करने से रोक लेगी| राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अगले कुछ दिनों तक दो मुख्य दलों में से किसी एक के संभावित दबदबे की उम्मीद के बीच दोनों में से किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), जद(यू) अहम भूमिका निभा सकते हैं|
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने भी विश्वास जताया था कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी क्योंकि लोग बीजेपी सरकार के “खोखले वादों और झूठ” से तंग आ चुके हैं| उन्होंने कहा, “हमने कुल (53) उम्मीदवारों को खड़ा किया है, हम हर एक की क्षमता को जानते हैं और हम उनमें से 40-45 की जीतने की क्षमता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं|
कांग्रेस 2017 के चुनावों में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी
कांग्रेस 2017 के चुनावों में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी लेकिन बीजेपी ने उसके चुने हुए सदस्यों को अपने पाले में मिलाकर सरकार बना ली थी| इससे सबक लेकर इसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिये सिंह ने कहा कि पार्टी विधायक इस बार “एक जगह साथ रहने जैसे ऐहतियाती कदम उठाएंगे|