Mainpuri LS Bypoll 2022: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जसवंतनगर में रोड शो किया

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आज समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के रोड-शो में जसवंतनगर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने जोश खरोश के साथ उनके जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।
मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब नेताजी हमारे बीच नहीं है। यह लड़ाई नेताजी की है। पूरा विश्वास है सभी 5 दिसम्बर को नेताजी के सम्मान में साइकिल का बटन दबाएंगे। यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी क्षेत्र का विकास नेताजी के कार्यकाल में हुआ। जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है। आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सभी महंगे है। बिजली की दिक्कत है। महिलाएं महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान हैं। गांवों में युवाओं के पास नौकरी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस क्षेत्र का विकास कराएंगी।
डिम्पल यादव पिछले दस दिनों से लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त रही हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में नेताजी मुलायम सिंह यादव की सहानुभूति लहर चल रही है। इस लोकसभा क्षेत्र से नेताजी के गहरे रिश्ते रहे हैं। शायद ही कोई हो जिसके पास नेताजी की यादें न हो। इस तरह यह चुनाव भावनात्मक हो गया है। डिम्पल यादव के प्रति भी बहुत सम्मान है।
आज डिम्पल यादव का रोड-शो लघुपुरा तिराहा से प्रारंभ होकर नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, श्रीकृष्ण मार्केट, बस स्टैंड, एनएच-2, से होते हुए पप्पू आरा मशीन छिमरा पर जाकर समाप्त हुआ। आदित्य यादव और अंशुल यादव लगातार रोड-शो में शामिल रहे।
डिम्पल के रोड-शो में जनता का जो उत्साह और जोश दिखाई दिया वह अभूतपूर्व था। डिम्पल के स्वागत में जगह-जगह लोग खड़े थे। डिम्पल जी ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस रोड-शो में डिम्पल पर लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा की। तमाम लोग छतो पर खड़े दिखाई पड़े। गलियों से निकलकर महिलाएं डिम्पल की एक झलक देखने आई थीं। दुकानों से उत्सुकतापूर्वक दूकानदार बाहर निकलकर डिम्पल का अभिनंदन कर रहे थे।
You May Also Like

विधायक दूधराम ने फीता काटकर किया 'फैज फार्मा क्लीनिक' का उद्घाटन, बोले- 'जनता की सेवा ही मेरी ऊर्जा'

नीलगाय से टकराई बाइक, संतकबीर नगर का युवक गंभीर घायल; मूर्ति लेने जा रहा था पाऊ बाजार

How to Get More Followers on LinkedIn: 10 Strategies That Actually Work in 2025

Buy LinkedIn Followers: 100% Guaranteed & Top Quality

Buy Instagram Followers India | 100% Real, Non Drop Followers
